कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज।
गुरुवार को कपरफोड़ा मैदान में भाजपा की ओर से भव्य जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कोने-कोने से जनता उमड़ पड़ी। मंच पर भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गांव, गरीब और किसानों के उत्थान के लिए निरंतर काम किया है। उन्होंने कहा कि आगामी 11 नवंबर को कमल के निशान पर मतदान कर विकास की रफ्तार को और गति दें।
जनसभा में अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, गुजरात के सांसद देबू सिंह चौहान, आदित्य नारायण झा, सुशील सिंह, अजीत झा, राजा मिश्रा, गुलाब सिंह, त्रिलोकनाथ झा, मंडल अध्यक्ष महेश शाह, रविंद्र नाथ ठाकुर, कन्हैया राय तथा भवेश राय सहित कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही।

वक्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर तीखे प्रहार किए और कहा कि जनता अब विकास चाहती है, न कि वादों का भ्रम।
हालांकि पटना से आ रहे सांसद व गायक मनोज तिवारी खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर से नहीं पहुंच सके, फिर भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। पुरा मैदान फिर एक बार मोदी सरकार” के नारे गूंजते रहे।























