नजरिया न्यूज़, भरगामा। जीतू दास।
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर ऋषिदेव टोला वार्ड संख्या 3 में दिन के 11 बजे छठ घाट बनाकर गोबर से लीपने के बाद हाथ धोने गई 11 वर्षीय बच्ची के फिसल कर गहरे पानी में समा गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान प्रीति कुमारी उम्र 11 वर्ष, पिता शालों ऋषिदेव शंकरपुर वार्ड संख्या 3 बताया गया।
उप मुखिया संदीप यादव ने बताया घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर बह रही लचहा नदी पर गांव के सभी लोगों ने छठ घाट बनाया वहीं छठ घाट पर मृत बच्ची प्रीति गोबर से लीपने लगी। लीपने के उपरांत हाथ धोने गई और पैर अनियंत्रित होने के कारण पानी में समा गई। वहीं घाट बना रहे स्थानीय युवकों ने जब देखा तो आनन-फानन में पानी में घुसकर बच्ची की खोजबीन शुरू की करीब 1 घंटे के बाद जलकुंभी के नीचे से बच्ची का मृत शरीर निकल गया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। इधर घटना की सूचना अंचलाधिकारी निरंजन कुमार मिश्र, बीडियो शशि भूषण सुमन व थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दी गई। सभी पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जानकारी प्राप्त किया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना को लेकर मुखिया उमेश यादव, उप मुखिया संदीप यादव, समाजसेवी श्यामल किशोर सिंह, निरशू ऋषिदेव, पंसस विनोद मंडल, सहदेव ऋषिदेव, अशोक पासवान, वार्ड सदस्य गौरी देवी ने आपदा विभाग से मुआवजे का मांग किया है।























