= उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिकाओं एवं 545 नगर पंचायतों के सम्मानित अध्यक्षों, सदस्यों सहित कुल 13,800 जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग
अरुण सिंह
संवाददाता नजरिया न्यूज, लखनऊ, 30सितंबर।
विकसित उत्तर प्रदेश-2047′ विषय पर वर्चुअल माध्यम से 29 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाद किया। 17 नगर निगमों, 200 नगर पालिकाओं एवं 545 नगर पंचायतों के सम्मानित अध्यक्षों, सदस्यों सहित कुल 13,800 जनप्रतिनिधियों के साथ ‘विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ विषय पर वर्चुअल माध्यम से संवाद में मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि ‘विकसित भारत -विकसित उत्तर प्रदेश’ की सिद्धि हेतु सभी सम्मानित जनप्रतिनिधि गण अपना सहयोग प्रदान करेंगे।























