नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश।
दुर्गा पूजा के पावन पर्व पर प्राइम हॉल विवाह भवन परिवार की ओर से डायरेक्टर विवेक प्रकाश और प्रियंका कुमारी ने अररिया जिले के सभी वासियों को हार्दिक बधाई और मंगलमय शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की असीम कृपा से हर घर में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हो।
विवेक प्रकाश ने कहा कि दुर्गा पूजा का यह पर्व नारी शक्ति, साहस और धर्म की विजय का प्रतीक है। ऐसे समय में समाज को एकजुट रहकर पारंपरिक संस्कृति और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाना चाहिए। प्रियंका कुमारी ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हमें शक्ति, करुणा और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर पर स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा दें।
फ़ोटो : प्राइम हॉल (विवाह भवन) डायरेक्टर, विवेक प्रकाश
प्राइम हॉल विवाह भवन परिवार ने जिले के लोगों को यह भी संदेश दिया कि इस पर्व पर जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची पूजा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मां दुर्गा की कृपा से अररिया जिला विकास और खुशहाली की राह पर और मजबूती से आगे बढ़ेगा तथा यह पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लाएगा।























