वीरेंद्र चौहान नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 17सितंबर।
स्वच्छता ही सेवा 2025 का आयोजन 02 अक्टूबर 2025 तक किया जाना है। इस वर्ष का थीम स्वच्छोत्सव है, जिसके अंतर्गत स्वच्छ एवं हरित उत्सव(clean and Green Festival) मनाने पर बल प्रदान किया गया है।
इस उपलक्ष्य में आज 17 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत चकला में जानकारी संगोष्ठी और शपथ ग्रहण कार्यक्रम से किया गया।जिलास्वच्छोत्सव* (स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025) एवं इसके पांच मुख्य अवयवों की विस्तार से जानकारी दी गई, जो कि निम्न है:- पदाधिकारी श्री विशाल राज एवं उपविकास आयुक्त श्री स्पर्श गुप्ता द्वारा प्रखंड किशनगंज के ग्राम पंचायत चकला स्थित पंचायत सरकार भवन में जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के साथ श्रमदान द्वारा साफ-सफाई कर किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता शपथ दिलाकर गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
किशनगंज, बिहार -स्वच्छोत्सव अवयव अभियान की दी गई विस्तार से जानकारी
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को स्वच्छोत्सव (स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025) एवं इसके पांच मुख्य अवयवों की विस्तार से जानकारी दी गई, जो कि निम्न है:-
1. लक्षित स्वच्छता इकाई
की पहचान व सफाई
द्वारा रूपांतरण।
2. सार्वजनिक स्थलों की सफाई।
3. स्वच्छता मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन।
4. स्वच्छ एवं हरित उत्सवों का आयोजन
5. स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता हेतु अभियानों का संचालन एवं नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करना।
इस अवसर पर निदेशक,DRDA, जिला सलाहाकार,जिला समन्वयक, प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड समन्वयक,मुखिया एवं अन्य लोग उपस्थित थे।























