वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 13सितंबर।
जिस मतदाता सूची को लेकर प्रदेश में घमासान रहा, वह सूची 30 सितंबर को सार्वजनिक हो जाएगी। इससे पहले
आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल-सह-रोल ऑब्जर्वर द्वारा समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी, किशनगंज के कार्यालय वेश्म में जिलान्तर्गत सभी विधान सभा क्षेत्र के ERO / AERO BLO supervisior के साथ समीक्षा की गई। विशेष गहन पुनरीक्षण अन्तर्गत प्राप्त दावा एवं आपतियों के निष्पादन से संबंधित एवं चिन्हित मतदान केन्द्रों के BLO के कागजात एवं अभिलेख की जांच की गई।
मतदान केन्द्र पर शत प्रतिशत AMF उपलब्ध कराने हेतु संबधित विभाग के पदाधिकारी को निदेश दिया गया।

किशनगंज, बिहार – आम चुनाव 2025 में मतदान करने का किसे मिलेगा अवसर, सूची प्रकाशन की तैयारी की आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल ने की समीक्षा
CAPF हेतु चिन्हित आवासन स्थलों पर eci के गाइडलाइन के अनुसार सारी व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।
विदित है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत दावा आपत्ति का निराकरण दिनांक 25.09.2025 तक किए जाएंगे एवं निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 30.09.2025 (मंगलवार) को होना है।
बैठक में जिला पदाधिकारी विशाल राज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।























