कुशेश्वरस्थान |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा और हर घर संपर्क अभियान को लेकर गुरुवार को कुशेश्वरस्थान प्रखंड के बेर शक्ति केंद्र पर मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। 
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से शुरू होकर यह सेवा पखवाड़ा आगामी दिनों तक चलेगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम जैसे समाजसेवी गतिविधियां चलाएंगे। साथ ही, हर घर में संपर्क कर लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के हित में कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनकी जानकारी गांव-गांव पहुंचाई जाएगी। यह अभियान पूरी तरह सेवा और जन-जागरूकता को समर्पित रहेगा। 
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ जिला नेता भगवान ठाकुर को पारंपरिक पाग-चादर भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भगवान ठाकुर जैसे वरिष्ठ नेता पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
बैठक में मंडल महामंत्री अंकित सिंह, छोटेलाल राय, संजय सिंह, शोभाकान्त पाठक, बेदानन्द चौधरी, शम्भु सिंह, विश्वेश्वर साह, पंकज मुखिया, शम्भू चौधरी, अजय शंकर झा, मीरा देवी, कंचन देवी, बुच्ची दाई देवी, रेखा देवी, नीलम देवी, शिखा देवी, सविता देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।























