आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी जोड़ो शोर से शुरू कर दी है। आगामी 25 अगस्त को मोतिहारी के नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में एनडीए का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होना है जिसकी तैयारी शुरू हो गई है आज नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के हाई स्कूल के मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारीयों का जायजा लेने पूर्व शिक्षा मंत्री वीरेंद्र सिंह कुशवाहा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 25 अगस्त को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और पूर्व डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद नरकटिया विधानसभा के सम्मेलन में पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही एनडीए के घटक दलों के सभी बड़े नेता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
पूर्व शिक्षा मंत्री वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि आगामी 25 अगस्त को नरकटिया हाई स्कूल के मैदान से एनडीए के कार्यकर्ता 2025 में फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 वर्षों से बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में लाकर खड़ा कर दिया है इसलिए फिर एक बार जनता ने मन बना लिया है कि 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। और नरकटिया विधानसभा में भी बदलाव का बिगुल बज चुका हैं , अगर यह सीट जदयू के खाते में जाती है तो हम लोग इस नरकटिया विधानसभा में बदलाव करके मुख्यमंत्री नीतीश के हाथों को मजबूत करेंगे।
101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष...






















