नजरिया न्यूज़, सुपौल।
खबर बिहार के सहरसा से है जहाँ बिहरा थाना क्षेत्र के रकिया गांव निवासी विनोद कुमार सिंह ने वरीय अधिकारियों से पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे और रास्ता बंद करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके पैतृक जमीन का तीसरा हिस्सा उनके छोटे भाई संतोष कुमार सिंह के नाम पर है। बिना बंटवारे का घर बनाकर अब वह जबरन अधिक जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
विनोद कुमार सिंह ने कहा कि उक्त जमीन पर बंटवारे का मुकदमा भी चल रहा है, बावजूद इसके संतोष कुमार सिंह व उनके सहयोगी नियमों की अनदेखी कर रास्ता बंद कर रहे हैं। इस जमीन में पैतृक रास्ता बीचों-बीच से गुजरता है, जिसे अवरुद्ध करने से आने-जाने में गंभीर परेशानी हो रही है।
उन्होंने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है। बावजूद इसके आरोपी पक्ष किसी की बात मानने को तैयार नहीं है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके।






















