आठ जुलाई 1946 को जन्मे बी सुदर्शन रेड्डी को विपक्ष ने बनाया उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार
प्रतिभा सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज,नई दिल्ली, 19अगस्त।
आठ जुलाई 1946 को जन्मे बी सुदर्शन रेड्डी बीए, एलएलबी हैं। विपक्ष ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाया है।
उल्लेखनीय है कि श्री रेड्डी एक वकील के तौर पर आंध्र प्रदेश बार काउंसिल के साथ 27 दिसंबर 1971 को जुड़े थे।उन्होंने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस की।1988-90 के बीच उन्होंने हाई कोर्ट में सरकारी वकील के तौर पर भी काम किया।
साल 1990 में बी सुदर्शन रेड्डी ने केंद्र सरकार के लिए छह महीनों तक एडिश्नल स्टैंडिंग काउंसल के तौर पर भी काम किया।वह उस्मानिया यूनिवर्सिटी के क़ानूनी सलाहकार और वकील के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार –विपक्ष की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डीजी हैं। साल 2007 में वे सुप्रीम कोर्ट के जज बने थे और साल 2011 में वह रिटायर हुए थे …
दो मई 1995 को वह आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के जज नियुक्त हुए थे।साल 2005 में वे गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस बने।
इसके बाद साल 2007 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया और साल 2011 में वह रिटायर हो गए। विपक्ष ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।






















