समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
समस्तीपुर सदर सब डिविजनल बीड़ी मजदूर यूनियन एवं बिहार राज्य भवन निर्माण कामगार संघ जिला कमिटी समस्तीपुर की संयुक्त बैठक मंगलवार को स्थानीय शहर के महावीर चौक स्थित भाकपा कार्यालय परिसर में कॉ पवन कुमार आजाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार बीड़ी उद्योग पर 28% जीएसटी लगाकर बीड़ी उद्योग को बंद कर रहीं हैं, जबकि दूसरे समानों पर मात्र 5 प्रतिशत जीएसटी है। 17 वीं शताब्दी में पुर्तगाल से आया यह उद्योग गांव गांव में कुटीर उद्योग के रूप में फैला हुआ है। जहां इस उद्योग में लगे बीड़ी मजदूर आज भुखमरी के शिकार हो चुके हैं। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि हम भी बीड़ी पीने के हिमायती नहीं है किंतु बीड़ी बनाने के काम में लगे लोगों को पहले केंद्र एवं राज्य सरकार दूसरा वैकल्पिक रोजगार देने का काम करे, फिर बीड़ी उद्योग को बंद करें। कल्याण कोष अधिनियम 1976 को समाप्त हो जाने से बीड़ी श्रमिकों को मिलने वाला कल्याणकारी योजना के अंतर्गत आवास,चश्मा, मातृत्व लाभ,आदि योजना को समाप्त कर दिया गया है।
एकमात्र बीड़ी श्रमिक चिकित्सालय है जिसमें दवा की बराबर कमी रहती है। इन सभी समस्या के निदान के लिए आगामी 20 अक्टूबर 2025 को केंद्र सरकार के खिलाफ देश के बीड़ी श्रमिक राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाएंगें।
वंही बैठक में निर्माण श्रमिकों के जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में सेस का पैसा मजदूरो द्वारा कमाया हुआ है। जिसको राज्य एवं केंद्र सरकार अपने पदाधिकारी एवं अन्य जगहों पर खर्च करती है और निर्माण श्रमिकों को योजनाओं के लाभ से वंचित रखा जाता है।
वंही बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जिला सम्मेलन बिरनामा उजियारपुर आगामी 23 से 25 अगस्त 2025 को होगी। जिसमें
आगामी 23 अगस्त को आमसभा में सभी मजदूरों को अधिक से अधिक संख्या में चलने का आह्वान किया गया।मौके पर बैठक को यूनियन महासचिव रामबिलास शर्मा,विनोद कुमार समीर, शिवचंद्र महतो, शंकर राम, महेश्वर राम,जगदेव दास,मोहम्मद यूनुस,रहमत अली,तिरपित राय, मंजू देवी, सायरा बानो, सुनैना देवी,ममता देवी,करो देवी, सुदामा देवी,आदि ने संबोधित किया।
अररिया में युवती की संदिग्ध आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका से सनसनी
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया शहर के पानी टंकी रोड स्थित जयप्रकाश नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने...





















