नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश।
आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नगर कार्यालय, अररिया बैजनाथपुर वार्ड संख्या-5 में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद नगर अध्यक्ष सुशील विश्वास ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में राजद के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से राजद जिला प्रवक्ता राम नारायण विश्वास, डॉक्टर प्रोफेसर नारायण विश्वास तथा नगर कोषाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि नेहा कुमारी शामिल रहीं। उनके साथ-साथ हाजी सरवर आलम, जिला उपाध्यक्ष एवं बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के बाद संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का अवसर भी है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत गढ़ने हेतु समाज के हर वर्ग से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही। इनमें रिंकी देवी वार्ड अध्यक्ष, पुजा कुमारी, रंजू देवी, नेहा परवीन, उषा देवी, बीबी रुबेदा, राधा देवी, रूबी देवी, प्रमिला देवी, नीलम देवी, ललिता देवी, आशा देवी, तेतरी देवी, रंजना देवी सहित कई महिलाएँ शामिल थीं। वहीं पुरुष कार्यकर्ताओं में प्रमोद यादव, श्याम सुंदर यादव, दिलीप पासवान, परमानंद यादव, बाबा अशर्फी दास, बाबा महेश यादव, हरि बोल यादव, बसंत यादव, सुशील यादव, रुपेश यादव, बहादुर पासवान आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के समापन पर देशभक्ति गीत गाए गए और सभी ने राष्ट्र की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।





















