नजरिया न्यूज़ आदित्य दत्ता
। नगर पंचायत रानीगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला वार्ड संख्या 8 स्थित एक मकान का है, जहां चोरों ने बीती रात ताले तोड़कर नकद रुपए और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीडित गृह स्वामी व्यापारी विमलेंद्र कुमार उर्फ कन्हैया राउत पिता स्वर्गीय नित्यानंद राउत ने के जानकारी देते हुए कहा कि मैं तथा मेरी पत्नी बच्चों के साथ अपने ससुराल गए हुए थे
इसी दौरान मेरी भाभी ने फोन पर सूचना दिया की घर में चोरी हो गया है जब मैं घर आकर देखा मेरे कमरे का दरवाजा का कुंडली टूटा हुआ है एवं गोदरेज भी टूटा हुआ है और सारा सामान घर में बिखरा पड़ा था उन्होंने बताया कि गोदरेज से 45 हजार नगद, जेवर, चांदी का पायल 10 भडी, कमर का दरकस, सोने का कान बाली, सोना का नकमुन्नी, सोने का हार, मंगलसूत्र इत्यादि समान लेकर चोर चंपत हो गया उन्होंने कहा कि इस बाबत उन्होंने रानीगंज थाने में आवेदन दिया है उन्होंने प्रशासन से चोर को पता करने एवं घटना का पर्दाफाश करने की मांग की है वही रानीगंज नगर पंचायत में लगातार हो रही चोरी की घटना से नगर वासी चिंतित है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्ती के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं थानाध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है जांच किया जा रहा है जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा





















