समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार , पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के सौजन्य से रविवार को उपकारा, दलसिंहसराय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता सुरेश प्रसाद महतो ने प्ली बार्गेनिंग एवं सुलहनीय वादों के विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दिया।साथ ही उन्होंने काराधीन बंदियों से यह जानकारी लिया कि उनके वाद की सुनवाई हेतु अधिवक्ता है अथवा नहीं है । उन्होंने बताया कि यदि उन्हें अपने वाद की सुनवाई हेतु अधिवक्ता रखने का सामर्थ्य नहीं है तो समिति के माध्यम से सरकारी खर्च पर उन्हें अपने वाद की सुनवाई हेतु पैनल अधिवक्ता प्रदान किया जाएगा । मौके पर जेलर आदित्य कुमार सिंह , अन्य जेल कर्मीगण, पूर्व पैनल अधिवक्ता संतोष कुमार, काराधीन अभियुक्तगण एवं संजीत कुमार, पारा विधिक स्वयं सेवक मौजूद थे ।
जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।
नजरिया न्यूज़,जोगबनी। राकेश कुमार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर जोगबनी के श्याम मंदिर में भव्य भजन-कीर्तन एवं जागरण...
















