– जन्मोत्सव पर मां खड्गेश्वरी को लागया गया महाभोग, सुबह से भक्तों को देखी गयी भीड़
– भव्य रूप से सजाया गया था मंदिर, पुलिस प्रशासन भी मंदिर में दिखे सजग
नजरिया न्यूज़, अररिया। कुमार श्रीवास्तव।
विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानु बाबा के जन्मोत्सव पर शनिवार को महाभोग का आयोजन किया गया।नानु बाबा के जन्मोत्सव पर हजारों भक्तों के साथ-साथ कई पदाधिकारियों ने काली मंदिर पहुंच कर नानु बाबा को बधाई दी। साथ ही सभी भक्तों ने मां खड्गेश्वरी के बाबा के लंबी दीर्घायु जीवन के लिए कामना किये।काली मंदिर को भी भव्य रूप से सजाया गया था।
जबकि देर रात तक काली मंदिर आने का सिलसिला जारी रहा। मां खड्गेश्वरी को महाभोग लगने के बाद जिले के भक्त श्याम लाल यादव, देवेंद्र मिश्रा, तपन बनर्जी, अमित कुमार अमन, भास्कर ठाकुर, विनोद राय, गौतम साह, विजय सिंह सहित दर्जनों भक्तों ने नानु बाबा के जन्मोत्सव पर दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि नानु बाबा के कारण ही आज अररिया का नाम पुरा विश्व में जाना जाता है। नानु बाबा सभी धर्मों के लिए मिशाल है। काली मंदिर में सभी धर्म के लोग आशीर्वाद लेने के लिए आते है।
बाबा के आशीर्वाद से सभी बिगाड़ा काम बन जाता है। जिस कारण देश ही नही बल्कि विदेश से भक्तगण आते है। साथ ही नानु बाबा ने इस मंदिर के निर्माण कराने में अपना सब कुछ त्याग कर दिये। नानु बाबा एक ही धर्म नही बल्की हिंदु, मुसलिम, गरीब आदि को अपना निजी जमीन देकर लोगों में एक अलग अस्था को जागरीत किया गया। वही अखिलेश दास, दिलीप स्वर्णकार, आनंद मोहन झा के द्वारा उद्घोषणा किया गया। अंत में नानु बाबा ने अपने जन्मोत्सव पर कहा कि भक्तों के सहयोग से ही मां खड्गेश्वरी महाकाली फटे साडी से लेकर आज विश्व स्तर का मंदिर हो पाया है।
मां का एक पौवा चावल से भोग लगता था लेकिन आज यह हजारों भक्त मां का महाभोग प्रसाद ग्रहण कर रहे है।साथ ही हजारों भक्तों ने भी बाबा के दीर्घायु जीवन की कामना के लिए मां खड्गेश्वरी महाकाली व बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव से कामना की।इधर मंदिर में सुबह ही पुलिस बल भी काफी सक्रिय दिखे।जबकि खास कर युवा भक्त इस छन को अपने-अपने मोबाईल कैमरे में सेल्फी लेने के लिए होड़ देखी गयी।
अररिया में युवती की संदिग्ध आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका से सनसनी
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया शहर के पानी टंकी रोड स्थित जयप्रकाश नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने...





















