नजरिया न्यूज़ पुर्णिया। मलय कुमार झा।
बिहार सरकार की खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि अब लाभुकों को कम माप तौल की शिकायत से निपटारा मिल जाएगा। इसके लिए विभाग ने एक पहल की है। विभाग आठ करोड़ छह लाख लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाती है। गुणवत्तापूर्ण सही मात्रा में समय पर खाद्यान्न पहुंचे।
इसके लिए टेक्नोलॉजी में सुधार हो रहा है। इस पर हमलोग काम कर रहे हैं बहुत हद तक कामयाबी मिली है। जन वितरण में कम तौल की शिकायत पर कार्रवाई की जाती है। लोग वन नेशन वन राशन कार्ड का लाभ ले रहे हैं। इसकी लगातार मिनिटरिंग की जाती है। पाश मशीन से इसमें सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि सीएम के निर्देश पर अब पाश मशीन में वेइंग मशीन लगाया जाएगा। दुकान से लेकर गोदाम तक इसे लगाया जाएगा। पूरे राज्य में 110 करोड़ की लागत से वेइंग मशीन लगाया जाएगा ताकि पारदर्शी तरीके से काम होगा। इसी महीने से इसे लागू किया जाएगा। गरीबों को उचित मात्रा में खाद्यान्न मिले।





















