नजरिया न्यूज़, पुर्णिया। मलय कुमार झा।
किलकारी बिहार बाल भवन” शिक्षा विभाग द्वारा संचालित एक प्रतिष्ठित केंद्र है, जहाँ बच्चों को विभिन्न कलाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। किलकारी में 79 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। किलकारी परिसर में शोभानंद ने ध्वजारोहण किया।
सभी बच्चे अभिभावक, प्रशिक्षक तथा कर्मी के द्वारा झंडोतोलन के बाद सलामी दी। इस मौके पर कीबोर्ड गिटार हारमोनियम के माध्यम से जन गण मन राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दी गई। उसके बाद तिरंगा लोक संगीत के प्रस्तुति हुई। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में
इंदिरा गांधी स्टेडियम में किलकारी के 80 कलाकारों ने देश भक्ति लोक संगीत तथा नृत्य के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसमें एक अद्भुत नृत्य-रचना जयति जयति मन भारतम् जिसे किलकारी के नृत्यकला प्रशिक्षकों द्वारा तैयार कराया गया।
इस प्रस्तुति में आपको देश के अनेक राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, असम, कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब,
मयूर नृत्य,आदिवासी नृत्य और शास्त्रीय नृत्य जैसे ओडिसी,कथक,मोहिनी अट्टम का रुप नजर आया।
इस प्रस्तुति के बाद सत्र 2024 से 2025 तक के बच्चों को बाल सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बच्चों को हौसला अफजाई की।























