– तिरंगे को सलामी देते पदाधिकारी
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अनुमंडल मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अनुमंडलीय मुख्य समारोह स्थानीय छत्रधारी इंटर विद्यालय के मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया। जहाँ अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने झंडोत्तोलन किया।
मौके पर उन्होंने शहर वासियों को बधाई दिया।साथ ही दलसिंहसराय ,उजियारपुर विद्यापतिनगर प्रखंड के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने कहा की स्वतंत्रता आंदोलन में दलसिंहसराय अनुमंडल की अलग पहचान रही है।अगस्त क्रांति स्वतंत्रता आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए 13 अगस्त 1942 को दलसिंहसराय के पोस्ट ऑफिस पर झंडा फहराया और 15 अगस्त 1942 को स्थानीय थाना परिसर में लगे पाकर के पेड़ के फुनगी पर झंडा फहराया।साथ ही स्वतंत्रता के बाद स्वतंत्र भारत के नागरिक होने पर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में देश को उन्नति पर ले जाने में दलसिंहसराय का महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।प्रत्येक वर्ष यहां के बच्चे भारतीय प्रशासनिक सेवा, उच्च शिक्षा संस्थानों में चयनित हो रहे हैं, यह गौरव की बात है, जहां विद्यापति नाथ की धरती पावन है।
हम सभी मिलकर एकीकृत,समृद्ध और स्वस्थ भारत, मजबूत भारत के विकास के लिए संकल्प लें और आगे बढ़े।
वहीं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में अवर न्यायाधीश प्रथम विवेक चंद्र वर्मा ने ध्वजारोहण किया।
साथ ही उक्त अवसर पर भारतीय संविधान की उद्देशिका, प्रदत मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों का पाठ कराया।
वंही अनुमंडल कार्यालय पर अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार,
डीएसपी कार्यालय पर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, थाना परिसर में अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय पर सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद,थाने में थानाध्यक्ष इरसाद आलम,नगर परिषद कार्यालय पर आभा सुरेका, भाकपा अंचल कार्यालय पर कॉ बिनोद कुमार समीर, आरबी कॉलेज पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया।
वंही दूसरी ओर आर एल महतो बीएड कॉलेज में शान के साथ लहराया तिरंगा।
रामपुर जलालपुर स्थित आर एल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय के निदेशक प्रशांत पंकज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने देश को आजादी दिलाने वाले शहीद महापुरुषों को स्मरण करते हूए उनके योगदानों की चर्चा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशिक्षु छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी जिन्हें मैडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रशिक्षुओं में दीप्ति, ब्यूटी, खुशी, कविता, विशाल, हिमांशु, लक्ष्मी, कोमल, मनीषा सहित अन्य शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन पंकज गुप्ता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्वारा किया गया। मौके पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक, व्याख्याता, एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।
पलासी थाना में व विभिन्न कार्यालयों में जनता दरबार आयोजित हुई है
संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया पलासी प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार...























