नजरिया न्यूज़ आदित्य दत्ता
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र मंगलवार को देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर रहा। हर गली, चौक-चौराहे और संस्थान में तिरंगे की शान में सलामी दी गई। सरकारी दफ्तरों से लेकर राजनीतिक दलों के कार्यालय तक, हर जगह ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
प्रखंड परिसर में प्रमुख अंजुम आरा ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रानीगंज थाना में इंस्पेक्टर रविरंजन सिंह, कलावती स्नातक महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. दयानंद राउत, रेफरल अस्पताल में प्रभारी रोहित कुमार, वाईएनपी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अशोक आलोक, बौंसी थाना में थाना अध्यक्ष विकास पासवान, एसएनबी कॉलेज में प्राचार्य कुणाल कौशल, स्टेट बैंक में प्रबंधक आदिल राज, वार्ड 4 में पार्षद निशा कुमारी, मनरेगा कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी रूबी कुमारी, वार्ड 3 में पार्षद कृष्ण कुमार सेनानी, नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य परिषद रूपा देवी, वार्ड 13 में पार्षद सुमन झा, वार्ड 11 में पार्षद प्रतिनिधि पवन देव, राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह, भाजपा नगर कार्यालय में नगर अध्यक्ष आलोक कुमार भारती एवं सुमन झा, कांग्रेस कार्यालय में सरोज सिंह ने ध्वज फहराया।
इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं और नृत्यों से वातावरण को जोश और उमंग से भर दिया। हर तरफ़ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गगन गूंज उठा। रानीगंज ने एक स्वर में संदेश दिया— हम आज़ाद हैं और आज़ादी की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।





















