नजरिया न्यूज़ आदित्य दत्ता
रानीगंज (अररिया)। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रानीगंज थाना अध्यक्ष रवि रंजन सिंह एवं इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी कलानंद सिंह की धर्मपत्नी को सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र भेंट कर नमन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित थाना अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान आज के लिए प्रेरणा स्रोत है।
उनके संघर्ष के कारण ही देश आज आजाद हवा में सांस ले रहा है। इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने कहा कि ऐसे वीरों का सम्मान करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है।मौके पर स्थानीय लोग एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।





















