समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सदस्य सह राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने गुरुवार को उजियारपुर विधानसभा में कार्यरत विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस क्रम में मोख्तियारपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। इस सरकार में महिलाएं सशक्त हुई है, अब महिलाएं घर ही नहीं सरकार भी चला रहीं है। वहीं रालोमो के मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव प्रशांत पंकज ने कहा कि सूबे में विकास कार्यों ने जो रफ्तार पकड़ी है, उसे आगे बढ़ाने के लिए हमें फिर से एनडीए की सरकार को लाने की जरूरत है।
इस दौरान उन्होंने उजियारपुर विधानसभा अंतर्गत दलसिंहसराय प्रखण्ड के पगड़ा पंचायत वार्ड 7 में उपेन्द्र महतो के घर से सुरेंद्र महतो के घर के निकट तक प्राक्कलित राशि 10 लाख 75 हजार 471 से निर्माण होने वाले पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया।
वहीं मोख्तियारपुर सलखन्नी वार्ड 1 में स्वास्थ्य उपकेंद्र के परिसर में प्राक्कलन राशि से 12, 49, 039 से हॉल निर्माण का शिलान्यास, उजियारपुर प्रखण्ड के सातनपुर वार्ड 12 में रामबाबू सिंह के घर से रामलाल महतो के घर के निकट तक 12,48,092 की राशि से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन एवं बैकुंठपुर ब्रहण्डा वार्ड 13 में राजकुमार महतो के घर से राम प्रवेश महतो के घर तक 12,49,345 की राशि से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
मौके पर रालोमो के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पटेल, जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, जिला उपाध्यक्ष अनंत कुशवाहा, जिला युवा अध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा, प्रखण्ड अध्यक्ष धनेश्वर महतो, सोनू साहनी, युवा प्रखण्ड अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, मीडिया सेल अध्यक्ष उदय कुमार, डॉ. देव नारायण महतो, विशुन देव महतो, बालेश्वर महतो, अमरकांत कुशवाहा, राम सागर महतो, महेश कुमार, कैलाश कुमार, सुभाष कुमार, कमलेश कुशवाहा, योगेंद्र साह, राम नंदन महतो, प्रमोद कुमार, प्रदीप कुमार, राजू कुमार, प्रवीण, संजय, पंकज, प्रमोद ठाकुर, राम नारायण महतो, सुधीर कुशवाहा, राम सकल महतो, बोढन महतो, राजकुमार महतो पंडित, संतलाल महतो समेत ग्रामीण मौजूद थे।






















