नजरिया न्यूज़, पुर्णिया। मलय कुमार झा।
पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह उल्लास का माहौल है। लोग देशभक्ति के रौग में डूबे हैं। हर जगह तिरंगे की धूम है। लोग इस पर्व को मनाने के लिए तैयारी में जुटे हैं। तिरंगा हमारी आन बान शान और स्वाभिमान का प्रतीक है। जब यह फहराया जाता है तो हरेक भारतवासी गर्व और गौरव का अनुभव करता है।
पंद्रह अगस्त 1947 के दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिली थी। इसके बाद से इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई। लोग राष्ट्रीय पर्व की तैयारी को लेकर तिरंगे की खरीदारी कर रहे हैं। पूरा बाजार तिरंगा से पटा है। स्कूल कालेज सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। इसके साथ साथ बाजार में भी छोटे बड़े तिरंगे की बिक्री हो रही है। पूरे मार्केट में खादी, सूती और पालिस्टर का झंडा बिक रहा है।
तिरंगे की तरह तीन रंगों से युक्त रिस्ट बैंड, क्लिप, कैप, बैज सहित अन्य सामान बाज़ार में बिक रहा है। जिले का मुख्य समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।
पूरे स्टेडियम को तिरंगे की आकृति से सजाया गया है।
बड़ी संख्या में दर्शक स्वाधीनता समारोह को देखने के लिए सुबह का इंतजार कर रहे हैं।























