नजरिया न्यूज़, पुर्णिया। मलय कुमार झा।
पूर्णियां में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। सुबह साढ़े आठ बजे झंडोत्तोलन होगा। इसमें किलकारी के बच्चे कला का हुनर दिखाएंगे। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के मुहिम से जुड़े बिहार बाल भवन किलकारी के बच्चों ने हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
किलकारी के प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक त्रिदीप शील जी ने बताया कि चित्रकला,टेक्सटाइल पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग एवं तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिला कला संस्कृति पदाधिकारी पंकज पटेल ने विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। किलकारी के बच्चे 15 अगस्त को एक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
जिसमें एक साथ 80 बच्चे भारत के शास्त्रीय एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। पिछले दस दिनों से बच्चे इस नृत्य का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर बच्चे काफी उत्साहित हैं।























