नजरिया के लिए आदित्य दत्ता की खास रिपोर्ट
रानीगंज (अररिया)। जन सुराज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को रानीगंज नगर के भरगामा मोड़ स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अली रजा ने की, जबकि जिला प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ‘बबन’ ने संगठन की मजबूती और जन संपर्क अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।पैक्स चैयरमैन मोहम्मद सज्जाद ने संबोधित करते हुए कहा की प्रशांत किशोर की विचार को घर-घर पहुंचना है,प्रखंड अध्यक्ष कलानंद वर्णवाल ने कहा कि जन सुराज पार्टी, प्रशांत किशोर के नेतृत्व में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है और नगर इकाई का गठन इसके संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम है।बैठक में नगर संयोजक के रूप में विष्णु देव राम को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव, नगर प्रवक्ता शशिर सौरव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष भवेश कुमार, नगर महासचिव अमित अनुराग, किसान अध्यक्ष मनोज यादव, नगर उपाध्यक्ष विकास यादव, आलोक कुमार और सुमित कुमार, सदस्य के रूप में जय जय राम तिवारी, मनोज कुमार यादव, विकास पासवान, रंजीत तांती, अजय कुमार, अशोक कुमार, गुड्डू कुमार, दीपक साह, विपिन कुमार यादव चुने गए। महिला प्रकोष्ठ में नगर अध्यक्ष जयमाला कुमारी, नगर उपाध्यक्ष अपराजिता अप्पी तथा अर्चना कुमारी को सदस्य बनाया गया।
बैठक में उपस्थित नेताओं ने जन स्वराज एवं प्रशांत किशोर के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही 19 अगस्त को राजोखर में होने वाली प्रशांत किशोर की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।





















