– एक दिवसीय कार्यशाला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में किया गया
नज़रिया न्यूज़, (रूबी बिनीत) अररिया।
पाॅक्सो, एक युद्ध नशे के विरुद्ध, बाल संरक्षण, बाल विवाह, नशा मुक्त भारत से संबंधित कानूनों पर काफी अहम चर्चा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय में किया गया.
यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त तत्वाधान में हुआ.
इस कार्यक्रम का उदघाटन विधिवत दीप प्रज्वलित कर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुजन पाण्डे ने की.
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुजन पाण्डे ने उपस्थित लोगों को बतलाया कि इस प्रकार के कार्यक्रम कानून की बारिकियों को समझने तथा जनमानस के अधिकारों की रक्षा करने में काफी अहम सहयोग प्रदान करता है. उन्होंने इस कार्यक्रम से सभी को लाभान्वित होने तथा एक साथ मिलकर बच्चों की अधिकारों की रक्षा करने और उनके विकास हेतु कार्य करने को कहा. उन्होंने नशा मुक्ति हेतु भी सभी को संगठित होकर कार्य करने हेतु कहा ताकि इससे होने वाले हानियों से बचा जा सके.
इस मौके पर एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बतलाया कि हम सब संगठित होकर समाज की किसी भी बुराईयों को समाप्त कर सकते हैं.
सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई सहायक निदेशक शंभु रजक ने बतलाया कि अररिया जैसे क्षेत्र के लिए यह कार्यक्रम काफी महत्व रखता है. लोगों की जागरुकता ही समाज के सभी बुराईयों को समाप्त करने में मददगार हो सकती है.
पटना युनिसेफ के परामर्श अजय झा ने इस अवसर पर कार्यक्रम के विषय वस्तु के अन्तर्गत पाॅक्सो, एक युद्ध नशे के विरुद्ध, बाल संरक्षण, बाल विवाह, नशा मुक्त भारत से संबंधित कानूनों पर काफी अहम चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारीगण, पैनल अधिवक्ता, पीएलवी इत्यादि के साथ की.
इस कार्यक्रम में डीएसपी मो फकरे आलम, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार वर्मा उर्फ रिंकू ने भी इन विषयों पर कानूनों के संबंध में जानकारी दी.
इस अवसर पर एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद, एसीजेएम अविनाश कुमार, एसडीजेएम प्रार्थ, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार व मिथिलेश कुमार दास, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक शंभु रजक, ट्रेनर के रूप में पटना युनिसेफ के अजय झा, लीगल एड डिफेन्स कॉउंसिल के चीफ विनय ठाकुर, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार बर्मा उर्फ रिंकू, जेजेबी सदस्या प्रीति कुमारी , सीडब्लूसी सदस्य परमानंद मंडल उर्फ बबलू सहित कई अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित हुए.
मंच संचालन डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता बिनीत प्रकाश ने की.जबकि धन्यवाद ज्ञापन डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने की.





















