समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल का 27 वां दो दिवसीय सम्मेलन सोमवार को सम्मेलन का उदघाटन सत्र की अध्यक्षता कॉमरेड पवन कुमार आजाद, शम्भू कुमार चौधरी, कॉमरेड विमलादेवी की संयुक्त अध्यक्ष मण्डली द्वारा किया गया। शोक प्रस्ताव कॉमरेड विनोद कुमार समीर ने पेश किया । स्वागत भाषण स्वागताध्यक्ष पवन कुमार आजाद ने प्रस्तुत किया। सम्मेलन का उद्घाटन के दौरान भाकपा के राज्य परिषद सदस्य कॉमरेड गजेंद्र प्रसाद चौधरी ने भाषण में कहा कि जिस तरह पूँजी वाद सुरसा के तरह मुँह फैलाकर देश ही नहीं दुनियां को निगलना चाहती है।इससे बचने का एक ही रास्ता है कि देश दुनिया मे कम्युनिष्ट का शासन हो जिससे समतामूलक समाज का निर्माण हो।राजनीतिक एवं सांगठनिक प्रतिवेदन कॉमरेड राम बिलास शर्मा ने पेश किया जिससे 25 सदस्यों ने बहस में हिस्सा लेकर प्रतिवेदन को सम्पुष्ट किया।अगले सत्र के लिए 31 सदस्य अंचल परिषद का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से कॉमरेड विनोद कुमार समीर अंचलमंत्री, कॉमरेड शंकर राम कार्यकारी अंचलमंत्री, कॉमरेड शम्भू कुमार चौधरी सहायक अंचलमंत्री, कॉमरेड राम बिलास शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए।वंही जिला सम्मेलन के लिए सर्व सम्मति से 20 प्रतिनिधि का चुनाव किया गया। साथ ही सम्मेलन की समाप्ति अन्तर्राष्ट्रीय गान के साथ की गई।
रानीगंज:अररिया – कोटा में जेईई की तैयारी कर रही रानीगंज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने उठाए सवाल
नजरिया न्यूज़, रानीगंज/अररिया। बलराम बिश्वास। रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 स्थित पंजियार टोला की रहने वाली 17 वर्षीय...






















