नज़रिया न्यूज़ जोगबनी (अररिया) से माला मिश्रा की रिपोर्ट।
रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर स्थानीय ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीमा पर तैनात एसएसबी जोगबनी कंपनी के जवानो को बहनो की कमी महसूस नहीं होने दिया और कैम्प में मौजूद सभी जवानो के हाथों में राखी बांध कर सभी से आशीर्वाद लिया ।
ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं में रिया धर, स्वस्तिका साह, नेहा ठाकुर, छात्राओ में सुधा कुमारी, फरहत सुल्ताना, आलिया हसन, शाक्षी कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, वर्षा कुमारी ने अपने कर्तव्य का पालन किया ।
यह कार्यक्रम विद्यालय के ऑफिस इंचार्ज उज्जवल तरफदार के देखरेख और नेतृत्व में सम्पन्न हुआ ।
इस मौके पर जोगबनी कैम्प में पदास्थापित एएसआई हितेश चंद्र देकल, एन. रंजीत सिंह, करार अहमद, चितरंजन कुमार, आनंद करार, सतेन्द्र कुमार, लिज़ा मल्लिक, ऋतू कुमारी, पिंकी कुमारी, चयनिक दास, जयंती एस मौजूद थे ।





















