प्लेस ऑफ सेफ्टी में आवासित किशोरों की कंप्यूटर टाइपिंग ट्रेनिंग शुरू
बीरेंद्र पांडेय शिक्षा संवाददाता किशनगंज, 7अगस्त।
किशोर न्याय अधिनियम 2015 और बिहार किशोर न्याय नियमवाली 2017 के अंतर्गत किशनगंज जिला में संचालित जुलजुली स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी में आज दिनांक – 07/08/2025 को श्री रविशंकर तिवारी, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, किशनगंज के द्वारा फीता काट कर टाइपिंग प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। युक्त प्रशिक्षण प्लेस ऑफ सेफ्टी में आवासित किशोरों को उनके कौशल विकास हेतु दिया जाएगा। जिससे इन किशोरों को रोजगार एवं आर्थिक संबलता में सहायता मिलेगी साथ ही समाज के मुख्य धारा से जोड़ने में मददगार साबित होगी।

किशनगंज – आज 07/08/2025 को रविशंकर तिवारी, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, किशनगंज के द्वारा फीता काट कर टाइपिंग प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया…
इससे संस्थान में आवासित किशोरों को हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा में कंप्यूटर पर टायपिंग करने और टाइपिंग की गति में वृद्धि करने में काफी सहायता मिलेगी। इस दौरान सभी आवासित किशोरों को टायपिंग प्रशिक्षण दिये जाने हेतु सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया गया। टायपिंग प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ होने से सभी आवासित किशोर काफी उत्साहित दिखे। संस्थान में आवासित विधि विवादित किशोरों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने हेतु यह एक अत्यंत ही सराहनीय प्रयास था। इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई के अतिरिक्त बाल संरक्षण पदाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा एवं विकास कुमार तथा अन्य कर्मीगण मौजूद रहे।























