संतोष कुमार
नजरिया न्यूज।भवानीपुर
भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के दुर्गापुर में मंगलवार की देर रात्रि आग लगने से 4 परिवार का घर सहित घर मे रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया । पीड़ितों में दुर्गापुर निवासी शालिग्राम मंडल की पत्नी सुनीता देवी, होरिल मंडल का पुत्र बबलू मंडल, चमरू मंडल का पुत्र चलितर मंडल एवं चलितर मंडल का पुत्र दिलीप मंडल शामिल हैं । पीड़ित परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात्रि खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से अचानक घर मे आग पकड़ लिया । पीड़ित परिजन जबतक कुछ समझ पाते तबतक आग ने काफी विकराल रूप से ले लिया था । स्थानीय लोगों के द्वारा काफी मशक्कत बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया । जबतक लोगों के द्वारा आग पर काबू पाया गया तबतक चारो परिवार का घर सहित घर मे रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया ।
दुर्गापुर गांव में आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा भवानीपुर थाना को दिया गया । जिसके बाद भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने इसकी सूचना रुपौली एवं धमदाहा के दमकल विभाग को दिया गया । सूचना मिलते ही रुपौली थाना से एक दमकल एवं धमदाहा से एक दमकल लेकर अग्निशमन कर्मी दुर्गापुर पहुंचे ।
दमकल के पहुंचने से पहले ही दुर्गापुर के ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था । देर से दमकल पहुंचने से दुर्गापुर के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और दमकल वाहन पर ईट, पत्थर एवं लाठी से अग्निशमन कर्मियों पर हमला कर दिया । ग्रामीणों के द्वारा रुपौली से आये दमकल का शीशा तोड़ते हुए उसका लाइट एवं मोडगार्ड तोड़ दिया गया और अग्निशमन कर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया । मामले को लेकर दमकल चालक राजेश रंजन के द्वारा भवानीपुर थाना में अज्ञात लोगों के बिरुद्ध आवेदन दिया गया है । वहीं मामले की जानकारी मिलते ही धमदाहा अनुमंडल अग्निशमन प्रभारी उमाशंकर तिवारी भी भवानीपुर थाना पहुंच मामले की जांच । इस बावत भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दमकल को क्षतिग्रस्त करने को लेकर आवेदन दिया गया है । उन्होंने कहा कि दमकल पर हमला करनेवालों की पहचान किया जा रहा है । बहुत जल्द सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करनेवाले के बिरुद्ध कार्रवाई किया जायेगा ।






















