सिकटी/अररिया
सिकटी प्रखंड क्षेत्र मे देवी जागरण देखने की बात कह कर सोमवार की संध्या घर से पांच दोस्तो के साथ निकला पंकज जब दूसरे दिन मंगलवार को भी घर नहीं आया तो परिजनों ने पता करना शुरू किया, पर आसपास कही भी कोई खबर नही मिला.बुधवार की संध्या उसके मौत की खबर मिलने से परे परिवार सदमे में है.शव की पहचान पंकज कुमार राम के रूप में हुई.मामला प्रखंड के खोरगाछ पंचायत के वार्ड नं0 2 निवासी रामटहल राम के पुत्र पंकज कुमार राम घर से पांच दोस्तो के साथ दशहरा मेला देखने बरदाहा के लिए निकला था.उसकी बहन रात में जब खाना खाने के लिए फोन किया तो उसने कहा की वह देवी जागरण देखने जा रहा है. फिर लौट कर घर नही आया जिससे परिजन परेशान होकर खोजबीन करने लगे पर उसका कोई अतापता नही चल सका.थकहार कर परिजनों द्वारा सिकटी थाना को इसकी सूचना दी गयी.बुधवार की दोपहर बाद कुछ ग्रामीणों द्वारा परिरिया घाट के समीप कास के जंगल मे मवेशी चराने निकले थे मवेशी चराने के क्रम में उक्त जगह पर पहुचने पर बदबू फैल रहा था जिससे ग्रामीण पता करने लगे कि आखिर बदबू कहा से आरही है उस जगह पहुचने पर दिख की ताजा बालू खोदा गया था जिसमे मृतक का कपड़ा बाहर निकला हुआ था. घटना की सूचना आग की तरह फैल गयी ,सिकटी थाना पुलिस को शव गड़े होने की सूचना दी गयी.मौके पर सिकटीव बरदाहा थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा व इम्तियाज खान सदलबल घटनास्थल पर पहुचकर घटनास्थल का मुआयना किया व शव को निकाल कर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अरारिया भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.मृतक पंकज की बहन का कहना है कि मेरे भाई सोमवार की सांध्य अपने चार-पांच दोस्तो के साथ दशहरा मेला देखने घर से निकल था,देररात जब खाने के लिए घर नही लौटा तो उसको फोन किया गया.तो पंकज ने बताया कि वह देवी जागरण देखने जा रहा है, खाना खाने नही आ सकेगा.इस दौरान उसका कॉल कट गया. मंगलवार को सुबह से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.लगातार खोजबीन के बाद परिजनों को उसके लापता होने के पीछे अनहोनी की आशंका हुई. बाद में पररिया घाट के समीप कास की झाड़ी के पास बालू में दफन उसका शव बरामद हुआ.मृतक पंकज की बहन का आरोप है कि दोस्तो में आपसी विवाद में गोलू की ओर से जान मारने की धमकी दी गयी थी. परिजनों ने पंकज की हत्या में पांच दोस्तों की संलिप्तता का आरोप लगाया है.वहीं, पंकज के साथ जागरण देखने गए एक दोस्त ने उसके बारे में जानकारी होने से इनकार किया है.हालांकि, गोलू सहित अन्य लोगों की भूमिका व घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.मृतक पंकज परिवार के भरण पोषण के लिए केरल में काम करता था यही उनकी दोस्तो से झगड़ा हुआ था जिसमे गोलू की तरफ से जान मारने की धमकी मिली थी.कम उम्र में परिवार के भरण पोषण के लिए केरल में रहकर मजदूरी का काम करता था. पंकज के हत्या से पूरा परिवार सदमे में है. परिवार का सहारा छीन गया है.बेटे की मौत से मात शांति देवी व पिता का रो-रो कर बुरा हाल है.इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है.













