समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
स्थानीय शहर के सक्सेस मिशन स्कूल दलसिंहसराय को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली से क्लास 10+2 तक की मान्यता मिल गई है। यह स्कूल अब हाई स्कूल के साथ साथ इंटरमीडिएट स्तर तक की शिक्षा के लिए अधिकृत हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह मान्यता शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रभावी होगा। इसके साथ ही अब छात्रों को 11वीं और 12 वीं की पढ़ाई के लिए अन्य शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वंही विद्यालय के प्राचार्य ने कहा की वर्षों से यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई है।उक्त विद्यालय के अनेकों छात्र छात्राएं ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
जहां आज
यह सफलता पुरे विद्यालय परिवार छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया की सक्सेस मिशन स्कूल अब इंटरमीडिएट स्तर पर भी विज्ञान, वाणिज्य एवं मानवीकी संकायों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा। मौके पर अभिराम झा, अरुण कुमार सिंह, भूषण रॉय, सुमंत कुमार झा, चन्दन कुमार झा, राकेश कुमार रंजन, रंजना कुमारी, पूनम राज, पंकज कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह आदि लोगों ने शुभकामनायें एवं विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत
नजरिया न्यूज़ नरपतगंज,अररिया। नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोरराहा चौक पर बीते दिनों सरेशाम हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना से...






















