मीरा प्रवीण वत्स, विशेष संवाददाता, नजरिया न्यूज, 21जुलाई।
आईएलसी या भारतीय श्रम सम्मेलन का 46वां सत्र 20-21जुलाई 2015 को हुआ था। तब से उक्त सम्मेलन आज तक आयोजित नहीं किया गया है। यह जवाब एक सवाल पर लोकसभा में 21 जुलाई को दिया गया है। क्या कहते हैं केंद्रीय मंत्री: भारतीय श्रम सम्मेलन का 46वां सत्र 20-21 का जुलाई 2015 को हुआ था। यह नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों से आईएलसी आयोजित करने के अनुरोध प्राप्त हुए हैं। सरकार समय-समय पर महत्वपूर्ण श्रम नीतियों/मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए सरकार, नियोक्ताओं और श्रमिकों के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए त्रिपक्षीय परामर्श आयोजित करती रही है।
यह सफाई श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दिया है।भारतीय श्रम सम्मेलन (आईएलसी) के पदाधिकारियों ने नौ जुलाई को 46वां सत्र 20-21 के बाद नहीं बुलाने पर भारत बंद का आह्वान किया था ।
जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।
नजरिया न्यूज़,जोगबनी। राकेश कुमार। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के पावन अवसर पर जोगबनी के श्याम मंदिर में भव्य भजन-कीर्तन एवं जागरण...











