नजरिया न्यूज़, कुर्साकांटा संवाददाता, रंजन राज।
मंगलवार को सोनामनी गोदाम हाई स्कूल के सामने चल रही अवैध दवा दुकान पर ड्रग विभाग व पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। ग्रामीणों की शिकायत पर ड्रग इंस्पेक्टर अररिया, पीएचसी प्रभारी डॉ. जमील अहमद और थाना अध्यक्ष संजय कुमार की टीम ने वार्ड संख्या 4 में कार्रवाई की।
मौके से कई प्रकार की दवाएं जब्त की गईं। दुकान आमोद भगत (पिता – देवनाथ भगत) द्वारा चलाई जा रही थी। पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की, हालांकि दुकान को सील नहीं किया गया है। फिलहाल आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।





















