नजरिया न्यूज़, बथनाहा संवाददाता रंजन राज।
56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा अंतर्गत बाह्य सीमा चौकी “जी” समवाय घुरना के बीओपी पूर्वीटोला के कार्यक्षेत्र में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर गांव पासवान टोला, वार्ड संख्या-04 में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 194/2 के पास भारत की ओर लगभग 80 मीटर अंदर तस्करी का सामान जब्त किया गया।
एसएसबी की नाका टीम द्वारा जब्त सामान में भारत निर्मित यूरिया 12 बैग, डीएपी 2 बैग, एमओपी 5 बैग, पुराना साइकिल 5 पीस, काला चना 30 किलोग्राम, काबुली चना 30 किलोग्राम, मसूर दाल 30 किलोग्राम और चना दाल 30 किलोग्राम शामिल है, जिसे भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था।
जब्त किए गए सभी सामानों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कस्टम विभाग फारबिसगंज, बिहार को सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी की सतर्कता से सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी पर लगातार प्रभावी नियंत्रण जारी है।





















