नजरिया न्यूज़, बथनाहा संवाददाता रंजन राज।
56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा की स्पेशल नाका टीम ने एक बार फिर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सूचना के आधार पर बाह्य सीमा चौकी “ए” समवाय फुलकाहा अंतर्गत बीओपी पथरदेवा के कार्यक्षेत्र स्थित गांव जीमराही में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 186 के पास कार्रवाई की गई।
बताया गया कि तस्करी कर नेपाल से भारत की ओर लाया जा रहा 32 किलोग्राम गांजा भारतीय सीमा में लगभग 50 मीटर अंदर जब्त किया गया।
गांजा की यह खेप बारीकी से निगरानी कर रही एसएसबी की विशेष टीम द्वारा पकड़ी गई। जब्त सामग्री को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद स्थानीय बथनाहा थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी की यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्र में नशे की तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।





















