नजरिया न्यूज़, बथनाहा संवाददाता रंजन राज।
मंगलवार को करीब 11 बजे वृक्षारोपण अभियान-2025 के अंतर्गत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मुख्यालय बथनाहा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सुरेन्द्र विक्रम, कमांडेंट के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत कुल 350 पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर डॉ. श्रीनिवास गोडसे, एन. कमांडेंट (चिकित्सा), डॉ. दीपक कुमार प्रसाद, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा), संयुक्त अस्पताल बथनाहा एवं संजीव कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, हर्षित कुमावत, उप-कमांडेंट समेत कई बलकर्मियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल को सभी ने सराहा। वृक्षारोपण के दौरान परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।





















