आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज/अररिया – रानीगंज में रविवार की शाम श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्याम भक्तों की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के कोने-कोने से आए लोगों ने हिस्सा लिया और भक्ति रस में सराबोर हो गए।
कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमय भजनों से हुई, जिसमें भजन गायकों ने “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा” जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। जैसे-जैसे संकीर्तन का क्रम आगे बढ़ा, श्रद्धालु भाव-विभोर होते गए। विशेष रूप से महिलाओं ने भजनों की धुन पर नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह आयोजन पुरानी हाथ स्थित सैनडिस्क संघ दुर्गा मंदिर परिसर में हो रहा थाकार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। फूलों, झालरों और लाइटिंग से सजा पंडाल श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक बन गया।
आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोग व प्रसाद की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि श्याम बाबा की कृपा से यह आयोजन सफल रहा और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को जारी रखा जाएगा।
भक्ति और श्रद्धा से भरे इस आयोजन में हर उम्र के लोगों की भागीदारी देखने लायक थी। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को क्षेत्र की धार्मिक संस्कृति को मजबूत करने वाला बताया। इस मौके पर सभी श्याम प्रेमी उपस्थित थे





















