आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
बिहार सरकार के बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य डॉ. सुग्रीव कुमार दास ने रविवार को अररिया एवं रानीगंज क्षेत्र के विभिन्न आवासीय संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवासीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रानीगंज, डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय छात्रावास लालजी उच्च विद्यालय रानीगंज एवं राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय प्लस टू विद्यालय का दौरा
कर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।निरीक्षण के क्रम में कई व्यवस्थात्मक खामियां सामने आने पर डॉ. सुग्रीव दास ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तुरंत आवश्यक सुधार किए जाएं, जिससे बच्चों को समुचित सुविधा और सुरक्षित वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर आयोग के पदाधिकारी बबलू कुमार पाल भी उनके साथ मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय मनीष यादव, अजीत रंजन, विकास कुमार मंडल, अमलेश कुमार ऋषिदेव एवं सतीश कुमार भी उपस्थित थे। सभी ने मिलकर व्यवस्थाओं के स्थायी समाधान पर चर्चा की।डॉ. सुग्रीव ने बच्चों की समस्याएं सुनकर उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी शिक्षा, सुरक्षा और विकास के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।





















