समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के पांर गांव में शनिवार की देर शाम को बिजली के पोल में लगे अर्थिंग की तार में आ रहे विद्युत प्रवाह की चपेट में आने से नगर परिषद के सफाईकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान पांर पंचायत के वार्ड 7 मल्लिक टोल निवासी जुगेशर मल्लिक के पुत्र सहदेव मल्लिक 45 वर्ष के रूप में की गई। घटना को लेकर बताया जाता है कि सहदेव मलिक दलसिंहसराय नगर परिषद में एनजीओ के माध्यम से साफ सफाई का काम करते थे।आज शाम को जब वे काम करके घर आये तो स्नान करने के बाद घर के बाहर कपड़ा सुखाने के लिए जा रहे थे कि घर के बगल में ही बिजली के पोल का अर्थिंग की तार जमीन में गाड़ा हुआ था जहां अर्थिंग वाले तार के संपर्क में आ गए।जिससे उन्हें तेज झटका लगा।वंही अगल बगल के लोगों ने किसी तरह अर्थिंग के तार से अलग किया।और आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
वंही मृतक के पुत्र सोनू कुमार मल्लिक ने बताया कि देर शाम पिताजी से ड्यूटी से घर लौटे थे और स्नान करने के बाद घर के पास कपड़ा सुखाने के लिए जाने के दौरान बिजली के अर्थिंग की तार के संपर्क में आ गए।जिसके बाद बिजली ऑफिस फोन करके लाइन कटवाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि करंट लगने से नगर परिषद कर्मी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्जकर पुलिस मामले की छानबीन में कर रही है।
नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत
नजरिया न्यूज़ नरपतगंज,अररिया। नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोरराहा चौक पर बीते दिनों सरेशाम हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना से...




















