=कर्नाटक प्रदेश से सात बार सांसद,रमेश भाई ने दिया बयान
=सोशल मीडिया में कैमरे पर दिया गया बयान हो रहा वायरल
दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 20जुलाई।
बिहार प्रदेश में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस कार्य के समय को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्णय को बुद्धिजीवी तबका भी कठघरे में खड़ा कर रहा है। कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सह पर बिहार प्रदेश की सूची नये सिरे से बनाने का निर्णय लिया है। 11 प्रमाणपत्रों में से एक भी प्रमाणपत्र नहीं देने वाले समतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटा दिया जाएगा।इस आशय का तमाम वीडियो मतदाताओं के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
कर्नाटक प्रदेश से सातवीं बार भाजपा सांसद रमेश भाई मीडिया से कैमरे पर बातचीत करते हुए -नजरिया न्यूज
इसी बीच आज एक नया वीडियो वायरल हुआ। जिसमें कर्नाटक प्रदेश से सात बार सांसद रहे रमेश भाई कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में एक भी मंत्री दलित नहीं हैं!
सवाल, मंत्रिमंडल का गठन 2024में हुआ। सांसद रमेश भाई द्वारा सवाल अब उठाया जा रहा है। कांग्रेसियों ने कहा बिहार में नई मतदाता सूची की तरफ से बुद्धिजीवियों का ध्यान हटाने के लिए सांसद रमेश भाई द्वारा बयान दिया गया है कि पीएम मोदीजी के मंत्रिमंडल में एक भी दलित को मंत्री नहीं बनाया गया है। फिलहाल,यह सांसद रमेश भाई की वेदना भी हो सकती है कि जिसे सातवीं बार भाजपा का सांसद चुना गया है, वह पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में स्थान नहीं पा सका है।






















