आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा इस जय घोष के साथ रानीगंज की पावन धरती पर पहली बार आज श्री श्याम महोत्सव एवं हनुमान संकीर्तन का आयोजन हो रहा है आयोजन को लेकर विशाल स्टेज बनाया जा रहा है यह आयोजन पुरानीहाट स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर शौण्डिक संघ परिसर में आयोजित किया जाएगा, इसको लेकर सुजानगढ़ से भजन गायक नवरत्न पारीक, एंव किशन पारीक का आगमन हो रहा है श्याम भक्तों ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 7:00 बजे से भजन संध्या की शुरुआत हो जाएगी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा आसपास के क्षेत्र से भी श्याम और हनुमान भक्तों की जुटने की संभावना है.





















