आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
“हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”—इस जयघोष के साथ रानीगंज की पावन धरती पर पहली बार भव्य श्री श्याम महोत्सव एवं हनुमान संकीर्तन का आयोजन होने जा रहा है। यह ऐतिहासिक संकीर्तन 20 जुलाई को पुरानी हाट स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर शौण्डिक संघ परिसर में आयोजित किया जाएगा।
इस आयोजन को लेकर श्याम भक्तों की एक विशेष बैठक गुरुवार की संध्या दुर्गा मंदिर परिसर में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि रानीगंज में पहली बार बाबा श्याम और हनुमान के संकीर्तन से भक्तों को जोड़ा जाएगा।बैठक में आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रम की व्यवस्थाएं और प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई।
आयोजकों ने बताया कि यह संकीर्तन धार्मिक एकता, भक्ति और सामाजिक समर्पण का प्रतीक बनेगा। भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय होगा।आयोजन की खास बातें:कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी श्याम और हनुमान भक्तों के जुटने की संभावना है। आयोजक मंडली ने श्रद्धालुओं से समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।यह आयोजन रानीगंज के धार्मिक जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भक्ति और सामूहिक सद्भाव को नई दिशा मिलेगी। मौके पर अंकित कुमार,सागर नायक,प्रेम गुप्ता,मुकुल,बसंत महतो,प्रेम कुमार,अनुज कुमार,बंटी नायक, शुभम आनंद,पिंटू कुमार,बिट्टू,रवि,सुलभ,बिक्की इत्यादि श्याम भक्त आयोजन को सफल बनाने में लगे हैं





















