पार्क 09 बिस्वा क्षेत्र में विकसित किया जाएगा: नगर अध्यक्ष
व्यायामशाला, पथवे और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी रहेंगी: नगर अध्यक्ष
जयकृष्ण पांडेय, विधि संवाददाता नजरिया न्यूज, कादीपुर,16 जुलाई।
कादीपुर नगर पंचायत में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत एक नए चिल्ड्रेन पार्क का 52लाख रुपये से निर्माण होगा। पार्क 09 बिस्वा क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसमें व्यायामशाला, पथवे और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने दी। वे पटेल नगर स्थित झारखंड महादेव मंदिर के पास बनने वाले इस पार्क का शुभारंभ कर रहे थे।
नगर पंचायत कादीपुर में पार्क निर्माण कार्य के शुभारंभ के समय नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल,सभासद बृजेश सिंह, शिवम अग्रहरि, गौरव, इंद्रपाल सहित अन्य गणमान्य-नजरिया न्यूज
नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने मीडिया को बताया कि पार्क 09 बिस्वा क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इसमें व्यायामशाला, पथवे और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नगर पंचायत अध्यक्ष जायसवाल ने इससे पहले कहा: कादीपुर नगर पंचायत स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की डबल इंजन सरकार के कारण यह परियोजना संभव हो पाई है। सुबह करीब 9 बजे स्थल का चिन्हांकन कर कार्य शुरू किया गया। इस अवसर पर सभासद बृजेश सिंह, शिवम अग्रहरि, गौरव, इंद्रपाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।






















