समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन में बुधवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी की अध्यक्षता एवं महासचिव राजीव रंजन सिन्हा की उपस्थिति में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित किया गया।
कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा संघ की अधिवक्ता संघ की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया गया।जिसमें सभी अधिवक्ता गण अपना मासिक शुल्क अनिवार्य रूप से तय करेंगे। जिसमें 5 वर्ष से ऊपर अधिवक्ता को मासिक शुल्क₹20 और 5 वर्ष से नीचे के अधिवक्ताओं को 10₹ देना होगा। साथ ही सभी अधिवक्ता गण पैरवी पेपर का प्रयोग निश्चित रूप से करेंगे।
अनुमंडल दंडाधिकारी के यहां फाइल होने वाली सूचना पत्र में जिस अधिवक्ता गण के द्वारा फाइल किया जायेगा वंहा उनके हस्ताक्षर सहित वकालतनामा लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही उक्त बैठक में बताया गया कि अधिवक्ताओ द्वारा दिए गए हस्ताक्षर और आवेदन के आलोक में अपर लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंहा के द्वारा कार्य के बदले न्यायर्थियों से अनावश्यक वसूली की जाती है। उसे रोकने हेतु जिला कलेक्टर समस्तीपुर, विधि मंत्रालय व विधि विभाग तथा उनसे जुड़े सभी पदाधिकारी को पत्र प्रेषित किया जाय । ताकि किसी को परेशानी ना हो।मौके पर संघ की बैठक में कार्यकारणी सदस्य के उपाध्यक्ष उग्र नारायण कमल, संयुक्त सचिव प्रभात कुमार मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, सहायक सचिव शिव कुमार, उमेश राय, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार अंकेक्षक संत कुमार राय पुस्तकालयध्यक्ष सुरेश ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य शांति कुमारी, अर्जुन पासवान आदि मौजूद थे ।
पटना – सिल्हौरी गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग एवं प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नजरिया न्यूज़, पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा दिनांक 01 मई, 2026 को पटना जिले...






















