आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
रानीगंज (अररिया)। मंगलवार को रानीगंज सरसी मार्ग स्थित एसएच 77 पर वाई.एन.पी. महाविद्यालय के आगे ढाबा के बाद एक तेज रफ्तार बस और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, वहीं ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर सड़क पार कर रहा था,
उसी समय सामने से आ रही बस टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर पलट गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और तुरंत रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलते ही रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल करने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जक्त कर थाना लाई,





















