वीरेंद्र चौहान,नजरिया ब्यूरो किशनगंज।
माननीय उच्च न्यायालय पटना के द्वारा मदन किशोर कौशिक जिला एवं सत्र न्यायाधीश किशनगंज को जिला एवं सत्र न्यायाधीश गया के पद पर स्थानांतरित किया गया है। गुरुवार को मदन किशोर कौशिक जिला एवं सत्र न्यायाधीश किशनगंज ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश का प्रभार कुमार गुंजन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम,किशनगंज को दिया ।प्रभार देने के पश्चात व्यवहार न्यायालय किशनगंज में मदन किशोर कौशिक का विदाई समारोह आयोजित किया गया |
उक्त विदाई समरोह में अनुराग, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय किशनगंज,कुमार गुंजन ,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम बिपिन कुमार ,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ,किशनगंज, मनीष कुमार ,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय ,किशनगंज, विवेक भारद्वाज ,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ ,किशनगंज, राघवेन्द्र नारायण सिंह, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी,किशनगंज, ओम शंकर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के आलावे अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे। ज्ञात हो की माननीय उच्च न्यायालय पटना के द्वारा मदन किशोर कौशिक जिला एवं सत्र न्यायाधीश किशनगंज को जिला एवं सत्र न्यायाधीश गया तथा संजय अग्रवाल, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, शिवहर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश किशनगंज के पद पर स्थानान्तरण किया गया है, जोर शीघ्र ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश किशनगंज के पद पर योगदान देंगे।
अररिया – मोदी के 25 साल का सफर प्रेरणादायी : सांसद
नजरिया न्यूज़, अररिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा...











