• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
मूर्तिकला प्रतियोगिता में अररिया की बेटी ने पटना मैं लहराया परचम

मूर्तिकला प्रतियोगिता में अररिया की बेटी ने पटना मैं लहराया परचम

June 2, 2025
पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान

पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान

September 7, 2026
अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

September 6, 2026
अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

September 6, 2026

अररिया- पलासी डिग्री कॉलेज पलासी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में लहराया परचम

September 5, 2026

प्लस टू उच्च विद्यालय पलासी में मना हरित शिक्षक दिवस, गुरु वंदना और संगीत की प्रस्तुति ने मोहा मन

September 5, 2026

अररिया पलासी शिक्षक दिवस पर भट्टाबाड़ी स्कूल में शिक्षकों का हुआ सम्मान, प्रधानाध्यापक राजेंद्र साह को मिला ‘बेस्ट शिक्षक अवार्ड’

September 5, 2026

अररिया पलासी कनखुदिया में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव, मटका फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने मारी बाजी

September 5, 2026
जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।

जोगबनी – जन्माष्टमी पर जोगबनी श्याम मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर।

September 5, 2026
अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

September 5, 2026
अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

अररिया – 11 दिवसीय गणेश महोत्सव को लेकर बैठक

September 3, 2026

अररिया पलासी माता स्थान किसान चौक से बोल बम जत्था देवघर के लिए रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल

September 3, 2026

अररिया पलासी बरहट चौक के पास 3 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

September 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, September 7, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

मूर्तिकला प्रतियोगिता में अररिया की बेटी ने पटना मैं लहराया परचम

बुद्ध स्मृति संग्रहालय में टिया पासवान ने लहराया प्रतिभा का परचम, मूर्तिकला प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

by Office Araria
June 2, 2025
0
मूर्तिकला प्रतियोगिता में अररिया की बेटी ने पटना मैं लहराया परचम
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 404
  • बुद्ध पूर्णिमा पर मूर्तिकला प्रतियोगिता में टिया पासवान ने मारी बाज़ी
  • प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला का मान बढ़ाया

नजरिया न्यूज, पटना। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के संग्रहालय निदेशालय द्वारा पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क संग्रहालय में एक दिवसीय राज्यस्तरीय संगोष्ठी एवं मूर्तिकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एवं संग्रहालय निदेशक रचना पाटिल ने की।

प्रतियोगिता में राज्यभर से आए सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें पटना के प्रसिद्ध कला एवं शिल्प महाविद्यालय के छात्र भी शामिल थे। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अररिया जिले के इटहारा गांव, अररिया कोर्ट रेलवे स्टेशन के पास की रहने वाली 19 वर्षीय टिया पासवान ने अपनी अद्वितीय कलात्मक प्रतिभा से निर्णायक मंडल का मन मोह लिया और प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर अपने जिले और गांव का नाम रोशन किया।

टिया पासवान फिलहाल ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हैं और चित्रकला के प्रति उनका लगाव बचपन से ही रहा है। प्रतियोगिता में उन्होंने भगवान बुद्ध की एक सुंदर और भावपूर्ण मूर्ति बनाई, जिसे निर्णायकों और दर्शकों ने खूब सराहा। उनकी इस उत्कृष्ट कला को देखते हुए संग्रहालय की निदेशक रचना पाटिल ने उन्हें प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सम्मान प्राप्त करने के बाद टिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा, “मेरे माता-पिता और भाई-बहनों ने हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया। उनके प्यार और समर्थन से ही मैं आज इस मुकाम तक पहुँच पाई हूँ।”

टिया के पिता प्रभुनाथ पासवान ने बेटी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि टिया शुरू से ही चित्रकला और मूर्तिकला में रुचि रखती थीं। उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह गौरव का क्षण है। बेटी की मेहनत रंग लाई है।”

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद टिया को उनके क्षेत्र में बधाइयों का तांता लग गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने की शुभकामनाएँ दीं।

यह सफलता केवल टिया की व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे अररिया जिले के लिए प्रेरणा है। उनकी उपलब्धि से यह सिद्ध होता है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियाँ भी अगर उचित मार्गदर्शन और अवसर पाएँ, तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकती हैं।

Share this on WhatsApp
Share213Tweet133Share53
Office Araria

Office Araria

Related Posts

पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान

पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान

by Office Araria
September 7, 2026
0

नजरिया न्यूज़ पाली। ओम अग्रवाल। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगे एक दिशा संकेतक बोर्ड को लेकर स्थानीय लोगों ने...

अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

by Office Araria
September 6, 2026
0

नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज। फारबिसगंज स्थित एससीपी कोचिंग सेंटर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान

पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान

September 7, 2026
अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

September 6, 2026
अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट

September 6, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • पाली – पाली में भ्रामक दिशा संकेत से राहगीर परेशान
  • अररिया- एससीपी कोचिंग सेंटर का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
  • अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट
  • अररिया- पलासी डिग्री कॉलेज पलासी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में लहराया परचम
  • प्लस टू उच्च विद्यालय पलासी में मना हरित शिक्षक दिवस, गुरु वंदना और संगीत की प्रस्तुति ने मोहा मन

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In