- जागरूकता कार्यक्रम मे न्यायिक अधिकारीयों ने दिलाई शपथ
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय,दलसिंहसराय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को तम्बाकू और तंबाकू युक्त उत्पाद से दूर रहने की शपथ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह समिति के अध्यक्ष शशिकांत राय ने न्यायिक पदाधिकारीगण अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी काजल सोनावाला, मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी निभा आनन्द, प्रशिक्षु न्यायिक पदाधिकारी अनुज कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी, महासचिव राजीव रंजन सिन्हा, अधिवक्ता संतोष कुमार, प्रभात कुमार मिश्रा, अभय झा, सुरेश प्रसाद महतो, शैलेंद्र झा इत्यादि न्यायालय कर्मीगण, विशाल दीप प्रकाश, चंदन मिश्रा, रामविनोद महतो, मक्केश्वर प्रसाद, विकाश कुमार, राजीव रंजन, गंगेश झा, राजरंजन प्रसाद सिंह, मुन्ना, चाँद, विजय कुमार सिंह , संगीता झा इत्यादि अधिवक्ता लिपिकगण, पारा विधिक स्वयंसेवकगण एवं उपस्थित न्यायर्थियों को तम्बाकू युक्त पदार्थों का सेवन नही करने की शपथ दिलाई कि विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर मैं यह शपथ लेता/लेती हूँ कि मैं कभी भी धूम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करूँगा/करूँगी एवं अपने परिजनों या परिचितों को भी धूम्रपान व अन्य तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करूँगा/करूँगी , मैं अपने कार्यालय परिसर को तम्बाकू मुक्त रखूँगा/रखूँगी और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करूँगा/करूँगी । उन्होंने आगे कहा कि युवाओं और बच्चों को तंबाकू से बने उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, टीवी, ह्रदय रोग आदि से बचाव के लिए जन जागृति लाने पर बल दिया । वंही दूसरी ओर उपकारा, दलसिंहसराय में भी विश्व तम्बाकू दिवस का आयोजन किया गया पैनल अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा ने कारा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कैदियों को तम्बाकू एवं उनके उत्पादों के सेवन नहीं करने हेतु शपथ दिलाया । मौके पर पारा विधिक स्वयं सेवकगण संजीत कुमार, सुभाष चंद्र पासवान मौजूद थे ।





















