समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
लगातार गोली कांड हो रहा है,नहीं थम रही है दलसिंहसराय क्षेत्र में क्राइम। अपराधी बेलगाम है,आये दिन अपराधियों की गोलियों की आवाज से लोग दहशत में जीते नजर आ रहे हैं लोग।
इसी क्रम में बीती बुधवार की देर शाम को बदमाशो ने थाना क्षेत्र के पगरा गांव के लीची बगान में एक युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।
जख्मी युवक की पहचान पगड़ा पंचायत के वार्ड 5 निवासी नगीना पासवान के पुत्र अजय पासवान 22 वर्ष के रूप में की गई।
घटना की सुचना पर अस्पताल पहुंचे डीएसपी विवेक कुमार शर्मा एवं थानाध्यक्ष इरसाद आलम दल बल के साथ अस्पताल पहुंच कर जख्मी से मिलकर घटना का जायजा लिया और छानबीन में जुट गये। 
बताया गया की जख्मी अजय के दोनों पैर में गोली लगी है।
अस्पताल में इलाजरत जख्मी अजय ने बताया कि गत 19 मई को एक शादी समारोह में थार गाड़ी लेकर वह घटहो थाने के बनघरा गया था। इस दौरान पगड़ा के ही कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया था। जिसके बाद उसे धमकी दी जा रही थी।
इसी को लेकर बुधवार देर शाम को पगरा गांव के ही राहुल सिंह ने उसे फोन किया और लीची गाछी में मिलने के लिए बुलाया था। जहां पहले से मौजूद राहुल, गुड्डू, शिवम् सिंह के अलावे दो अन्य ने मुझे रॉड से मारकर जख्मी कर दिया और मेरे पैर में गोली मार दी।
घटना को लेकर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पगडा गांव के अजय कुमार को गोली लगने की सूचना मिली है। जिसे इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में युवक ने गांव के ही चार-पांच लोगों पर आरोप लगाया है।पुलिस के द्वारा मामले को लेकर गहराई से जांच कराई जा रही है।एसएफएल टीम को बुलाया गया है।पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।






















