महिला संवाद –प्रतयेक ग्राम पंचायत में चाहिए सूचना एवं सहायता केंद्र
वीरेंद्र चौहान ,नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 27मई।
बिहार सरकार के तत्वावधान में जारी महिला संवाद कार्यक्रम अभियान से सूचना प्राप्त करने का लाभ महिलाओं के समझ में आने लगा है। सुनने, सोचने और पसंद का कोई भी कार्य लगातार करने से जिंदगी की कहानी नजीर बनकर नजरिया बदल देती है। सरकारी योजनाओं की सहायता से जिंदगी बदलने की ऐसी कहानियां सुनकर किशनगंज सदर प्रखंड के टेउसा पंचायत में संवाद से हमेशा जुड़े रहने की आकांक्षा हिलोरे मारने लगी है। टेउसा की रुकेया खातुन महिला संवाद कार्यक्रम में कहती हैं: महिलाओं को सभी तरह की सरकारी योजनाओं की जानकारी चाहिए । इस कार्य में मदद के लिए प्रखंड पंचायत स्तर पर सूचना केंद्र सह सहायता केंद्र खोलने की जरूरत है।

तस्वीर 01, किशनगंज, बिहार -महिला संवाद कार्यक्रम में आकांक्षाओं को व्यक्त करती तस्वीर…
— वीरेंद्र चौहान,नजरिया न्यूज ब्यूरो, किशनगंज,27मई
उन्होंने कहा: निरक्षर, कम पढ़ी लिखी महिलाओं को योजना का लाभ एवं सरकारी सहायता पाने के लिए सूचना जरूरी है। सूचना के अभाव में योजनाओं की जानकारी ग्राम पंचायत तक नहीं पहुंच पाती हैं।
उल्लेखनीय है कि महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना की जानकारी दी जा रही है। योजना की जानकारी से संबंधित लीफलेट उनके बीच वितरित किया जा रहा है।इससे संबंधिक वीडियो फ़िल्म भी दिखाई जा रही है,ताकि महिलायें अधिक से अधिक योजना का लाभ लेकर प्रगति की योजना बना सके।
तस्वीर बोल रही है- किशनगंज, बिहार -वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो, 27मई..
महिला संवाद कार्यक्रम में आकांक्षाओं को व्यक्त करने पहुंची महिलाएं
मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, बालिका साइकिल योजना, स्नातक प्रोत्साहन योजना, कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, औजार एवं हुनर कार्यक्रम, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, अक्षर आँचल योजना, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, सतत् जीविकोपार्जन योजना, महिला हेल्पलाईन, वन स्टाप सेंटर, महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में पैंतीस प्रतिशत आरक्षण, पंचायती राज, नगर निकाय चुनाव में पच्चास प्रतिशत आरक्षण इत्यादि योजनाएं महिला उत्थान की नई इबारत लिख रहीं है।

किशनगंज, बिहार -महिला संवाद कार्यक्रम की तस्वीर महिलाओं की आकांक्षाओं के व्यक्त करने के दौरान की हैं। प्रत्येक चेहरा संवाद करता हुआ दिख रहा है–नजरिया न्यूज।
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 27मई।
महिला संवाद कार्यक्रम में ऐसी कहानियां दिखाई जा रही है। सरकार की योजना का लाभ लेकर प्रगति करने वाली महिलाओं के अनुभव सुनाए जा रहे हैं,जिसे सुनने वाली महिलाएं प्रेरित हो रही हैं।
गौरतलब है कि महिला संवाद कार्यक्रम में योजनाओं के लाभ लेने में आ रही चुनौतियों पर भी महिलाएं अपनी बात रख रही हैं। कार्यक्रम में कोचाधामन प्रखंड के बलिया पंचायत की मेहरूनिशा ने महिलाओं की मदद और उन्हें जानकारी देने के लिए पंचायत और प्रखंड स्तर पर स्थाई सहायता केंद्र खोलने की मांग की। उन्होंने कहा:सरकारी योजनाओं से सहायता प्राप्त करने की चुनौतियों से निपटने में ऐसे सहायता केंद्रों को मददगार बनाया जाए।























